फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक दाखिल होंगे पर्चे

Fri, 14 Apr 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बैठक को संबो​धित करते हुए डीएम।
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के नगर पालिका परिषद गौरीगंज, जायस व नगर पंचायत अमेठी, मुसाफिरखाना में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक लिए जाएंगे। नामित किए गए 16 रिटर्निंग ऑफीसर व 32 सहायक रिटर्निंग ऑफीसर के साथ डीएम ने बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि जिले में 17 से 24 अप्रैल तक प्रत्याशियों के नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इससे पहले सभी आरओ व एआरओ आयोग की ओर से उपलब्ध कराई गई हैंडबुक का गहनता से अध्ययन कर लें। आयोग के नियमों के अनुसार ही नामांकन पत्र दाखिल कराने व खारिज करने की कार्यवाही करें।
अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को नामांकन स्थलों पर बैरिकेडिंग कराने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि नामांकन व मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग पूरी मजबूती के साथ की जाए। नामांकन अवधि में निर्बाध वीडियोग्राफी कराए जाने के निर्देश दिए। उधर, सीएमओ को नामांकन स्थलों पर एक-एक मेडिकल टीम लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।नामांकन स्थलों पर पीने के पानी के लिए संबंधित नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी को टैंकर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष 30 वर्ष व सदस्य के लिए 21 वर्ष आयु निर्धारित
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व एके सिंह ने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की आयु 30 वर्ष एवं सदस्य पद के लिए 21 वर्ष आयु निर्धारित की गई है। अध्यक्ष, सभासद के प्रत्याशी चार सेट में अपना नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकते हैं। इस मौके पर सीडीओ सान्या छाबड़ा, एसडीएम राकेश कुमार, सविता यादव, फाल्गुनी सिंह व प्रीति तिवारी मौजूद रहीं। डीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निकाय चुनाव से जुड़ी जानकारी देते हुए उसका पालन करने की अपील की।

अध्यक्ष व सभासद पद के लिए निर्धारित जमानत राशि
निकाय - नामांकन पत्र - जमानत राशि नपा. अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग - 500 रुपये - 8000 रुपये नपा. अध्यक्ष पद आरक्षित वर्ग - 250 रुपये - 4000 रुपये नपा. सदस्य पद सामान्य वर्ग - 200 रुपये - 2000 रुपये नपा. सदस्य पद आरक्षित वर्ग - 100 रुपये - 1000 रुपये
नगर पंचायत अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग - 250 रुपये - 5000 रुपये
नगर पंचायत अध्यक्ष पद आरक्षित वर्ग - 125 रुपये - 2500 रुपये
नगर पंचायत सदस्य पद सामान्य वर्ग - 100 रुपये - 2000 रुपये
नगर पंचाय सदस्य पद आरक्षित वर्ग - 50 रुपये - 1000 रुपये


ई-डिस्ट्रक्टि कार्यालय में बना कंट्रोल रूम
नगर निकाय चुनाव के दौरान शिकायतों को दर्ज करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई-डिस्ट्रक्टि कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के 05368-244108, 05368-244173 पर निकाय चुनाव संबंधित शिकायत कर सकेंगे। कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा।

इनसेट

नामांकन स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण
कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार की दोपहर एसपी डॉ. इलामारन जी. ने नगर पालिका परिषद गौरीगंज के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए होने वाले नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की योजनाबद्ध तरीके से तैनात करने की रणनीति बनाई। इस मौके पर एसडीएम राकेश कुमार, सीओ मयंक द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें