शाहगढ़। क्षेत्र के पूरे हीरालाल पांडेय गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मुकाबला कसरावां और पूरे मनीराम पांडेय टीम के बीच खेला गया। पूरे मनीराम पांडेय की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 111 रन बनाए। कसरावां टीम ने अंतिम गेंद पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। अभिनव ने मात्र 10 गेंदों पर 32 रन की तूफानी पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
दूसरा मुकाबला मुसाफिरखाना और कश्यप स्पोर्ट्स शाहगढ़ टीम के बीच हुआ। मुसाफिरखाना ने निर्धारित 10 ओवर में 174 रन बनाए। कश्यप स्पोर्ट्स की टीम मात्र 35 रन पर ढेर हो गई। रिजवान को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मुकाबला गरथोलिया और गोसाई बाबा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। गरथोलिया टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 89 रन बनाए। गोसाई बाबा क्रिकेट क्लब ने सात विकेट से जीत हासिल कर ली। रेहान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
चौथा और अंतिम मुकाबला क्वार्टर फाइनल के रूप में खेला गया। इसमें मुसाफिरखाना ने निर्धारित 10 ओवर में 164 रन बनाए। गोसाईं बाबा क्रिकेट क्लब की टीम 78 रन ही बना सकी। इस तरह मुसाफिरखाना टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर आयोजक दिव्यांशु पांडेय, संतोष सिंह, सतीश शुक्ला, सतीश मिश्र, नवनीत पांडेय, रजनीश यादव आदि उपस्थित रहे।