फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इलाज के दौरान हत्यारोपी की मौत, जेल में था निरुद्ध

Fri, 25 Aug 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में ढाई वर्ष पूर्व एक युवक की हत्या के मामले में आरोपी सुल्तानपुर जेल में बंद था। बंदी पूर्व प्रधान पति की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। देररात गांव शव पहुंचा। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी कृष्णदेव ओझा पर 19 मार्च 2021 को हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया था। घटना में कृष्णदेव की मौत हो गई। मृतक की दादी शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने दरखा निवासी पूर्व प्रधान पति विजयपाल यादव, शेर बहादुर यादव पुत्र विजयपाल, सुंदरपुर निवासी अंकित यादव सहित चार पांच अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना के सात दिन बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए नामजद आरोपी विजयपाल यादव, अंकित यादव और प्रकाश में आए महेशपुर निवासी पंकज को जेल भेजा था। वर्तमान में हत्या के आरोपी पूर्व प्रधान पति विजयपाल यादव की सुल्तानपुर कारागार में निरुद्ध था। जेल में सुल्तानपुर में तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को विजयपाल की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की देररात विजयपाल का शव गांव पहुंचा। शुक्रवार सुबह गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें