फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हत्यारोपी सिपाही पर 30 लाख के जेवर गायब करने का आरोप

Wed, 01 Jan 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। महिला व्यवसायी की हत्या के मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृतका के पति ने हत्यारोपी सिपाही पर पत्नी की हत्या के बाद 30 लाख के जेवरात गायब करने का आरोप लगाया है। आरोप से संबंधित एक वीडियो भी वायरल है। हालांकि पुलिस अफसरों का दावा है कि मृतका के पति ने लिखित रूप से देकर कहा है कि उसके यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन




अमेठी में सुल्तानपुर रोड के किनारे निवास करने वाले आलोक अग्रहरि उर्फ चंदन की पत्नी दिव्या उर्फ रूबी की शनिवार दोपहर 112 में तैनात सिपाही रवि कुमार ने हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार को उसके पति के नए आरोप से मामले में नया मोड़ आ गया। उसने बताया कि पत्नी की हत्या के साथ ही आरोपी सिपाही उसके घर से करीब 30 लाख के जेवरात भी ले गया है। इस बयान का वीडियो भी वायरल है।


इस मामले में मृतका के भाई संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस दुपट्टे की जांच के लिए घर आई थी। उसी दौरान घर खोला गया था। इसके बाद दोबारा बंद कर दिया गया था। पुलिस ने कहा था कि जब तक जांच चले, तब तक घर को नहीं खोला जाए। मंगलवार को पुलिस से अनुमति के बाद घर खोला गया। परिवार के लोगों ने सोचा कि जो भी सामान या रुपये हैं, उसे भांजी के नाम बैंक लाॅकर में जमा कर दिया जाए। लेकिन यहां आकर देखा तो सारे जेवरात गायब थे।
विज्ञापन



यह मामला उछला तो पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। लेकिन चंद घंटों बाद ही इस मामले में पुलिस ने नया दावा किया। एसपी अपर्णा रजत कौशिक का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं है। मृतका के पति ने स्वयं लिखकर दिया है कि उसके घर से कोई सामान गायब नहीं हुआ है।


सहायता के बजाय कर दी हत्या
मृतका के पति ने कहा कि उसे नहीं पता था कि पुलिसकर्मी मदद के बजाय हत्या कर देगा। हम लोग यदि आपसी विवाद में पुलिस नहीं बुलाए होते तो शायद आज हमारी पत्नी जिंदा होती। कई बार सोचा कि शिकायत करें, लेकिन हर बार आरोपी सिपाही ने डरा-धमका कर शांत करा दिया। डर के आगे कुछ कर नहीं पाए।



नातिन के विवाह के लिए बनवाए थे आभूषण
घटना के दो दिन बाद मृतका की मां रामावती बेटे सुशील व दामाद आलोक के साथ घर गईं। आलमारी का लाॅकर खोला तो आभूषण नहीं मिले। मृतका की मां ने बताया कि नातिन पंक्षी के विवाह के लिए कई आभूषण बनवा कर बेटी को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें