अमेठी सिटी। इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय व अनुसंधान केंद्र मुंशीगंज शनिवार को 24 घंटे के लिए बंद रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कंचन शुक्ला ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर 17 अगस्त सुबह छह बजे से 18 अगस्त सुबह छह बजे तक अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं बाधित रहेंगी।
चिकित्सक ने बताया कि कोलकाता में पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सक के साथ हुई घटना के विरोध में यह निर्णय लिया गया है। विदित हो कि मुंशीगंज नेत्र चिकित्सालय में अमेठी, सुल्तानपुर के अतिरिक्त आसपास के जिले प्रतापगढ़, बाराबंकी, रायबरेली से भी लोग आंखों की जांच व आपरेशन के लिए पहुंचते हैं। (संवाद)