फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेनों के ठहराव के लिए सांसद ने रेल मंत्री को भेजा पत्र

Sat, 24 May 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने जिलेवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर राजधानी एक्सप्रेस सहित पांच महत्वपूर्ण ट्रेनों के गौरीगंज और मुसाफिरखाना स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। साथ ही गौरीगंज में रिंग रोड के निर्माण को लेकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन




सांसद केएल शर्मा ने रेल मंत्री को 22 मई को भेजे पत्र में लिखा है कि जनता दर्शन कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर प्रतिदिन अप व डाउन में संचालित राजधानी एक्सप्रेस के अलावा लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल उद्योग नगरी एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट का ठहराव जिला मुख्यालय के स्टेशन गौरीगंज और लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर संचालित बेगमपुरा एक्सप्रेस का मुसाफिरखाना स्टेशन पर ठहराव नहीं होने से यात्रियों को दिक्कत होती है। सांसद ने पत्र में राजधानी एक्सप्रेस, लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस, उद्योग नगरी एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट का गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर तो बेगमपुरा एक्सप्रेस का मुसाफिरखाना स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें