अमेठी सिटी। कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा मंगलवार को अमेठी पहुंचे। बुधवार को 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने लखनऊ जाएंगे। धरने के बाद सांसद रात 9:30 बजे गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे।बृहस्पतिवार को सुबह 09:30 से 11:30 बजे क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
युवक कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया व सेवादल के कार्यकर्ताओं संग अलग-अलग बैठक करेंगे। शाम गौरीगंज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्युत समिति की बैठक में भी शिरकत करेंगे। अमेठी सांसद 20 सितंबर को कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में लोगों से मुलाकात करने के बाद रायबरेली होते हुए लखनऊ रवाना होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने सांसद के चार दिवसीय कार्यक्रम की पुष्टि की है।