फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 30 हजार लोगों का आवागमन होगा सुगम

Fri, 24 Jan 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जर्जर मार्ग से आवागमन कर रहे करीब 30 हजार लोगों की परेशानी तीन माह में दूर हो जाएगी। 51 लाख रुपये से लोक निर्माण विभाग मुसाफिरखाना क्षेत्र के प्रमुख ग्रामीण मार्ग में शामिल मठाभुसंडा-पूरे पहलवान संपर्क मार्ग की मरम्मत करवाएगा। मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव भी शासन से स्वीकृत हो चुका है। साथ ही धनराशि भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन




मुसाफिरखाना क्षेत्र में निर्माण के बाद मरम्मत नहीं होने से करीब तीन किलोमीटर लंबा मठाभुसंडा-पूरे पहलवान संपर्क मार्ग जर्जर हो गया है। इस बदहाल मार्ग से लोनियापुर, गौतम का पुरवा, मठाभुसंडा और पूरे पहलवान सहित कई गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं। दादरा गांव के लोग भी इस मार्ग का प्रयोग जगदीशपुर जाने के लिए करते हैं।


ग्रामीणों के अनुसार मरम्मत नहीं होने से सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई है। क्षतिग्रस्त मार्ग पर बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने मार्ग का सर्वे करवाया। इसमें मार्ग के जर्जर होने पर मरम्मत कार्य का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया। शासन से प्रस्ताव मंजूर होने के साथ धनराशि भी जारी कर दी गई है। विभाग निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार का चयन करते हुए मार्ग की मरम्मत करवाने की दिशा में काम कर रहा है। मार्ग दुरुस्त होने के बाद करीब 30 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन






मानक के अनुसार पूरा कराया जाएगा काम
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग की मरम्मत को स्वीकृति प्रदान करने संग धनराशि भी जारी हो चुकी है। ठेकेदार नामित करते हुए अवर अभियंता की निगरानी में निर्धारित समय से प्रस्तावित कार्य को मानक के अनुसार पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें