फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ऐंधी और फरीदपुर परवर गांव में पसरा मातम

Wed, 11 Mar 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
फरीदपुर गांव में रोते मृतक हीरालाल के परिजन।
विज्ञापन
जायस/ फुरसतगंज। बांदा-टांडा हाईवे पर फुरसतगंज के निगोहा के पास सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे ने दो गांवों को गहरे शोक में डुबो दिया। दुर्घटना में पिता-पुत्री सहित एक रिश्तेदार की मौत के बाद मंगलवार को गौरीगंज के इनऊ ऐंधी और जायस के फरीदपुर परवर गांव में दिनभर मातम पसरा रहा। परिजनों के विलाप ने सभी की आंखें नम कर दीं।
विज्ञापन


हादसे में इनऊ ऐंधी निवासी अतुल (35), उनकी छह वर्षीय बेटी दिशा और फरीदपुर परवर निवासी हीरालाल की जान चली गई थी। चार अन्य लोग घायल हुए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रायबरेली भेजा गया। बताया गया कि अतुल अपनी पत्नी रानी और बेटी दिशा के साथ बाइक से रायबरेली के मिल एरिया के संदीराम गांव जा रहे थे।

दूसरी बाइक से अतुल के रिश्तेदार फरीदपुर परवर निवासी हीरालाल अपनी बेटी पल्लवी (18), रिश्तेदार खुशी (18) और मिल एरिया निवासी माही (12) के साथ निकले थे। निगोहा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से दोनों की बाइकें टकरा गई थीं। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अतुल और उनकी बेटी दिशा का शव गांव पहुंचा। हीरालाल का शव फरीदपुर परवर लाया गया।
विज्ञापन


अंतिम विदाई के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। नम आंखों से लोगों ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के पुत्र मृंगकेश्वर शरण सिंह भी परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। उनके साथ पूर्व प्रमुख बहादुरपुर रमेश कुमार सिंह, धीरज सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल और पूर्व प्रधान राजेश मिश्रा मौजूद रहे।

बेटे-पोती को याद कर बिलखने लगी वृद्धा
अतुल और बेटी दिशा की मौत के बाद परिवार पर गहरा आघात पहुंचा है। बहू का इलाज एम्स रायबरेली में चल रहा है। निशक्त वृद्धा राधा बेटे और पोती को याद कर बार-बार रो पड़ती हैं। भाई राजेश कुमार भी गम में डूबे दिखे। आसपास के लोग लगातार परिवार को संभालने में लगे हैं।

हीरालाल के घर पसरा सन्नाटा
हीरालाल की मौत से परिवार टूट गया है। कैंसर से पीड़ित पत्नी राजकुमारी पति को याद कर बिलख उठती हैं। बेटी खुशी अस्पताल में भर्ती है। बेटे रोहित, मोहित, मूकबधिर राज और बेटी आरती गहरे दुख में डूबे हैं। भाई रामकृपाल और मोतीलाल भी शोकाकुल दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें