फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 30 Aug 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। जगदीशपुर मार्ग पर पूरे शुकलन गांव के पास शनिवार शाम स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार मोइनुद्दीन (45) की मौत हो गई। हादसे में पीछे से आ रहे बाइक सवार समीर (25) भी घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक महोना पूरब निवासी मोइनुद्दीन बाजारशुकुल से मिठाई लेकर बुलेट से घर लौट रहे थे। पानी की टंकी के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो की चपेट में उनकी बाइक आ गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे महोना पश्चिम निवासी समीर भी स्कॉर्पियो की चपेट में आकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोइनुद्दीन ने हेलमेट पहन रखा था।

परिजनों के मुताबिक हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मोइनुद्दीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि समीर का उपचार शुरू किया गया। मोइनुद्दीन की मौत से पिता कमरुद्दीन, पत्नी शबनम, बेटियां नगमा बानो और बेबी तथा बेटे मोहम्मद अमन, आलम, शादाब, छोटकू और बड़कू गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन


मृतक के पिता कमरुद्दीन के मुताबिक मोइनुद्दीन करीब एक माह पहले कुवैत से लौटे थे। वहां वह वाहन चलाते थे। एक सप्ताह बाद उन्हें फिर कुवैत जाना था। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें