फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, होमगार्ड जवान की मौत

Wed, 27 May 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर। इन्हौना के मोतीगंज मजरे युसूफनगर निवासी होमगार्ड संतोष कुमार पांडेय (55) की बाइक सोमवार रात शंकरगंज-मेठौना मार्ग पर निजी इंटर कॉलेज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में संतोष की मौत हो गई।
विज्ञापन



आशीष पांडेय के मुताबिक उनके पिता संतोष होमगार्ड जवान थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी अमेठी एडीएम ज्योति सिंह के आवास पर रात की सुरक्षा में लगी थी। सोमवार रात वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में मोहनगंज के शंकरगंज-मेठौना मार्ग पर निजी इंटर कॉलेज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में वह घायल हो गए।


लोगों ने संतोष को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर मोहनगंज राकेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संतोष ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन शरीर में गंभीर चोटें लगने से उनकी मौत हो गई। होमगार्ड जवान संतोष की सड़क हादसे में मौत की जानकारी पर मंगलवार को एडीएम ज्योति सिंह उनके आवास पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें