फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कलश स्थापना के साथ पंडालों में विराजीं मां दुर्गा

Tue, 23 Sep 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सिंहपुर के धनखरपुर में दुर्गा प्रतिमा का नेत्र पूजन करते श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही दुर्गा पंडालों में प्रतिमाओं का पूजन शुरू कर दिया गया है। पहले दिन कलश स्थापना के बाद नेत्र पूजन कर प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। महिलाएं और बच्चे पूजा पंडालों में विराजीं मां दुर्गा की आराधना में जुटे रहे।
विज्ञापन




ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिपदा के दिन ही पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन प्रारंभ हो गया। गौरीगंज के पहाड़गंज, छिटेपुर और गौरीपुर में कलश स्थापना के साथ ही दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई। सिंहपुर के अहोरवा भवानी, इन्हौना, सेमरौता, शिवरतनगंज, राजाफत्तेपुर सहित तमाम अन्य स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नेत्र पूजन किया गया। क्षेत्र के धनखरपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य कौशलेंद्र सिंह व समाजसेवी भास्कर सिंह ने मां दुर्गा की प्रतिमा का नेत्र पूजन किया।


अमेठी शहर में 10 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों में आकर्षक सजावट के साथ भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल है। जगदीशपुर के कठोरा स्थित पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद महिलाएं और बच्चों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन



संग्रामपुर के विशेषरगंज, कालिकन धाम परिसर, ठेंगहा, टीकरमाफी, सहजीपुर, छाछा और धौरहरा में सजे पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के विधिवत पूजन के बाद दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई। शाहगढ़ के छोटाकोट, दीवान का पुरवा, पलिया, लीला पांडेय का पुरवा, ब्लाॅक चौराहा, कमला नगर सहित क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन और कलश स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें