फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बन सकते हैं 90 से अधिक परीक्षा केंद्र

Mon, 24 Nov 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 27 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची जारी की जाएगी। इससे पहले सभी विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन पूरा कर संबंधित रिपोर्ट भेज दी गई है। इस बार 90 से अधिक परीक्षा केंद्र बनने की संभावना है।
विज्ञापन



जिले में 37 राजकीय, 25 एडेड और 186 वित्त विहीन इंटर कॉलेज संचालित हैं। इसमें हाईस्कूल के 25,620 और इंटर के 22,713 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों की संभावित संख्या 90 से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। किन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, इसका अंतिम निर्णय बोर्ड स्तर से होगा। केंद्र चयन के लिए सुगम मार्ग, सीसीटीवी व्यवस्था, बिजली, पानी, शौचालय, चारदीवारी और प्रश्नपत्र सुरक्षित रखने के लिए डबल लॉक स्टोर जैसी सुविधाएं अनिवार्य मानी गई हैं। विद्यालयवार छात्र संख्या, परिणाम, नकल प्रवृत्ति, पूर्व केंद्र की रिपोर्ट और भौतिक संसाधन जैसे बिंदु केंद्र निर्धारण का आधार बनेंगे।


पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता रखने के उद्देश्य से ऑनलाइन सिस्टम लागू किया गया है। प्रधानाचार्य कक्ष से अलग सुरक्षित स्ट्रांग रूम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें प्रश्नपत्र रखने के लिए चार डबल लॉक बॉक्स तथा उत्तर पुस्तिकाओं के लिए अलग स्ट्रांग रूम तैयार किया जाएगा। प्रवेश द्वार समेत सभी प्रमुख स्थानों पर दोनों तरफ सीसीटीवी मौजूद रहेंगे। हर कक्षा के बाहर भी दो कैमरे लगाए जाएंगे। डीएम संजय चौहान के निर्देश पर गठित तहसील स्तरीय टीमों ने जियो टैगिंग के साथ सभी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन पूरा किया है। सभी टीमों ने रिपोर्ट डीआईओएस को दे दी है। मंगलवार तक विभागीय वेबसाइट पर सभी सूचनाएं अपलोड की जा चुकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 27 नवंबर को बोर्ड की ओर से अंतिम परीक्षा केंद्र सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन



डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि केंद्र निर्धारण प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ चल रही है। सभी विद्यालयों से मानक अनुरूप विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर लिया गया है। बोर्ड कार्यालय रिपोर्ट का परीक्षण कर ऑनलाइन प्रणाली से केंद्रों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें