मूंज क्रॉफ्ट के उत्पाद बनातीं महिलाएं
अमेठी सिटी। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से एक जिला एक उत्पाद योजना में आयोजित प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं को मूंज क्राॅफ्ट की तैयारी, निर्माण, डिजाइन, तकनीकी के बारे में बताया गया। साथ में विपणन, आनलाइन बिक्री आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। राजकीय इंटर कॉलेज, मऊ अतवारा जगदीशपुर में 75 व मैरिज लॉन मुसाफिरखाना में 50 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। 10 दिवसीय प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश डिजाइन एवं शोध संस्थान, एमएसएमई विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। 30 अगस्त से शुरू होकर इसका समापन रविवार को किया गया।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जीआईसी के प्राचार्य डॉ. अनुपम पांडेय रहे।
कार्यक्रम संयोजक नसीर अहमद ने प्रशिक्षार्थियों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार से संचालित एक जिला एक उत्पाद, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, मुद्रा लोन, हस्तशिल्प आदि के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस मौके पर भवानी प्रसाद निषाद, रघुनंदन सिंह, विनय कुमार सिंह, रीना गुप्ता, ललिता साहू, प्रेम पति निषाद, गुड़िया, मुन्नी देवी आदि उपस्थित रहे।