जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। इसके लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रमुख चौराहों के साथ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस ने 109 सीसीटीवी कैमरे तो 575 कैमरों को क्षेत्र में लोगों के सहयोग से स्थापित किया गया है। सभी कैमरों को कमरौली थाने में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। कमरौली थाने में खुले कंट्रोल रूम का शुभारंभ बुधवार को एसपी इलामारन जी ने फीता काट कर किया। एसपी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से अपराधियों पर नजर रखने में आसानी होगी। लूट, चोरी जैसी घटनाएं होने पर अभियुक्तों की तलाश करने में सहूलियत होगी।
औद्योगिक क्षेत्र स्थित कमरौली थाना क्षेत्र के रोड नंबर एक,दो, तीन और चार बनभरिया चौराहा,उतेलवा मोड,बरसंडा मोड,सिंदुरवा, कोयलारा,मंगरौरा,मलांवा आदि स्थानों पर 109 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। एएसपी हरेंद्र कुमार, सीओ मुसाफिरखाना गौरव सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।