गौरीगंज (अमेठी)। थाना क्षेत्र के गांव मान मिश्र का पुरवा असैदापुर निवासी दिवाकर शुक्ल का शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा में बचत खाता है। इस खाते से उन्हें एटीएम की सुविधा भी प्राप्त है। सोमवार को कोतवाल तथा शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर दिवाकर ने अपने खाते से चार बार में 18 हजार रुपये निकल जाने की शिकायत की है।
पत्र में कहा गया है कि सोमवार सुबह नौ बजे के बाद लगातार उनके मोबाइल पर खाते से 4,500 रुपये निकालने का चार बार मेसेज आया। इसके बाद उनके कुल बैलेंस से 18 हजार रुपये कम हो गए, जबकि वे सोमवार को एटीएम पर गए ही नहीं थे। शिकायतकर्ता ने शाखा प्रबंधक व गौरीगंज पुलिस को शिकायतीपत्र देकर निकाली गई राशि वापस करने तथा जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।