फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फर्जी नियुक्ति पत्र के नाम पर मांगे जा रहे रुपये

Thu, 05 Nov 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ईसीसीई एजुकेटर बनने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर के नाम पर ठगी का शिकार बनाने की कोशिश हो रही है। विभाग के नाम से फर्जी ईमेल भेजकर और फोन से संपर्क कर नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराने के बदले रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने गौरीगंज कोतवाली में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने और साइबर अपराध के पहलू से जांच कराने की मांग की है। जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा के लेखाकार शिवदत्त मिश्रा ने बताया कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े विद्यालयों में ईसीसीई एजुकेटर के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों की ओर से कार्यालय के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर चयनित अभ्यर्थियों को संदेश भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा फोन कर जॉइनिंग लेटर दिलाने के बदले धनराशि मांगी जा रही है।
शिकायत में कहा गया है कि इस तरह की गतिविधियों से चयनित अभ्यर्थियों के आर्थिक शोषण की आशंका है। लेखाकार ने पुलिस से फर्जी ईमेल आईडी और फोन के जरिये संपर्क करने वालों की जांच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें