अमेठी सिटी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय जिला बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान ने सोमवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मोहित व बालिका वर्ग में प्रतीक्षा ने बाजी मारी।
400 मीटर दौड़ में मोहित और प्रतीक्षा प्रथम, अमन, दृष्टि द्वितीय और अभिषेक, दिशा तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबॉल बालिका वर्ग में जगदीशपुर टीम विजेता व भेंटुआ टीम उप विजेता रही। पीटी में भादर टीम विजेता और जगदीशपुर टीम उप विजेता रही। पहले दिन कबड्डी, खो-खो, विशेष योग प्रदर्शन व व्यायाम सहित विभिन्न खेल में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। डीएम ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक संदीप कुमार सिंह किया। मुख्य विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी, बीएसए संजय तिवारी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर बीईओ हरिओम तिवारी, पूजा सिंह के साथ ही राकेश सचान, डॉ. संतोष कुमार यादव, शिवकुमार यादव, प्रमोद तिवारी, शशांक मिश्रा, सतीश सिंह, शोभनाथ राम, ललित, शैलेंद्र शुक्ल, विवेक शुक्ल, धीरेंद्र सिंह, अब्दुल रशीद, धीरेंद्र बघेल, महेंद्र मिश्र, दिलीप सिंह, आनंद शुक्ल, आलोक तिवारी, आरती सिंह आदि मौजूद रहीं।