फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में मोहिनी ने मारी बाजी

Sat, 08 Nov 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल सवितापुर में विद्या​र्थियों को संबो​धित करतीं प्रधानाचार्य। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल सातनपुरवा में शुक्रवार को मिशन प्रबोधन के अंतर्गत निबंध, भाषण, सामान्य ज्ञान और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद शिक्षकों ने परीक्षा की प्रभावी तैयारी और आत्मविश्वास बढ़ाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी।
विज्ञापन



निबंध लेखन में मोहिनी प्रथम, दुर्गेश कुमार द्वितीय और सूरज तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि शिवानी और सोहनलाल संयुक्त रूप से दूसरे तथा सरल पाठक तीसरे स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में मोहिनी, रंजीत और रवि ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।



सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मोहिनी, नंदलाल और दीपका विजेता रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। प्रधानाचार्य राजेश्वरी अवस्थी ने कहा कि कक्षा छह से 12 तक के छात्र अनुशासन और समर्पण के साथ पढ़ाई करें। उन्होंने बताया कि विषयों को समझकर लिखने की आदत ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें