फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीएचसी में लगेंगे आधुनिक अग्निशमन उपकरण

Mon, 08 Jun 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 बाजारशुकुल सीएचसी पर लगी फायर पाइपलाइन की वायरिंग।  -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के सभी 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द ही अत्याधुनिक अग्निशमन उपकरण से लैस होंगे। अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं पर रोकथाम और मरीजों की सुरक्षा के लिए इस परियोजना पर करीब 5.59 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद नामित कार्यदायी संस्था ने बाजारशुकुल और फुरसतगंज सीएचसी में काम शुरू करा दिया है। अन्य केंद्रों पर उपकरण और निर्माण सामग्री पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य संस्थानों में फायर सेफ्टी को मजबूत करने के लिए शासन स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को पहली बार एक साथ आधुनिक अग्निशमन व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है।

वर्तमान में मेडिकल कॉलेज, गौरीगंज जिला अस्पताल और जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर में अग्निशमन की माकूल व्यवस्था उपलब्ध है, लेकिन ज्यादातर सीएचसी और पीएचसी इस सुविधा से वंचित हैं। परियोजना के तहत अस्पताल परिसरों में आधुनिक अग्निशमन यंत्र, पाइपलाइन नेटवर्क, फायर अलार्म सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इससे आग लगने जैसी आपात स्थिति में तत्काल नियंत्रण संभव हो सकेगा और मरीजों, तीमारदारों तथा स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


-
सभी सीएचसी में फायर सेफ्टी सिस्टम स्थापित किया जाएगा। नामित संस्था ने कार्य शुरू करा दिया है।
-डॉ. अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें