फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 29 को जुड़ियापुर में लगेगी सचल ग्राम कोर्ट

Wed, 28 May 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सर्वसुलभ न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उच्च न्यायालय एवं जिला जज सुल्तानपुर के निर्देश पर ग्राम न्यायालय गौरीगंज की ओर से 29 मई को प्राइमरी स्कूल जुड़ियापुर में सचल ग्राम न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन



यह सचल न्यायालय सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होगा। आयोजन का उद्देश्य आम नागरिकों को न्याय की सुविधा उनके गांव-घर के समीप उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें न्यायालयों के चक्कर न काटने पड़ें।




ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी ने वादकारियों और अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और ग्राम न्यायालय गौरीगंज के क्षेत्राधिकार से संबंधित मामलों का निस्तारण कराने के लिए इस मोबाइल कोर्ट में उपस्थित हों। इस पहल के माध्यम से न्यायिक प्रणाली को गांव-गांव तक पहुंचाने और न्यायिक बोझ को कम करने की दिशा में प्रभावी कार्य हो रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें