अमेठी सिटी। गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह एक प्रतिनिधिमंडल के साथ 12 दिवसीय अमेरिका की यात्रा पर हैं। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी मुलाकात करते हुए 22 सितंबर को न्यूयार्क में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भी वह हिस्सा लेंगे।
विधायक राकेश प्रताप सिंह 11 सितंबर को अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं। अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) कॉन्फ्रेंस एवं 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रोग्रेस टू गेदर कार्यक्रम में भी विधायक हिस्सा लेंगे। विधायक के अमेरिका भ्रमण सहित अन्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की जानकारी के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है। संवाद