फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में क्लीनिक संचालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जामो कस्बे में सपरिवार रहने और क्लीनिक चलाने वाला गौरा निवासी जयकरन प्रजापति (40) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवारीजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम जयकरन अपनी पत्नी अनीता से निमंत्रण में जाने की बात कहकर बाइक से निकला। रात में करीब नौ बजे पत्नी ने जयकरन के मोबाइल पर फोन की किया तो वह बंद मिला। इस पर अनीता ने परिवारीजनों के साथ पुलिस को दी। शनिवार सुबह जयकरन की बाइक क्षेत्र के कादूनाला में पड़ी मिली। सूचना पर सक्रिय पुलिस ने बाइक को नाले से बाहर निकलवाया तो चिकित्सक का मोबाइल डिक्की में पड़ा मिला।बाइक बरामद होने के बाद पुलिस ने जयकरन की तलाश शुरू की है। पुलिस ने नाले में काफी दूर तक खोज-बीन की लेकिन जयकरन का पता नहीं चला। सूचना पर सीओ गुरुमीत सिंह भी एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पिता गंगाराम की तहरीर पर पुलिस ने जयकरन की गुमशुदगी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें