फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दबंगों ने दुकान पर बैठे युवक को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर फरार; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Thu, 23 Jan 2025 01:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में दबंगों ने दुकान पर बैठे युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में गुरुवार को दुकान पर बैठे पर युवक को दबंगों ने गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना से अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायल को आस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के जंगल रामनगर गांव के मुरई का पुरवा की है। गांव निवासी चंद्रशेखर पासी पुत्र कालिका प्रसाद पासी सुबह करीब 10 बजे घर के पास एक दुकान से दूध लाने गया था। वह दुकान पर बैठा था। तभी गांव के रहने वाले छन्ना पासी पुत्र राम गणेश और रविंद्र पासी पुत्र जगदीश अपाचे बाइक से पहुंचे। 

इन दोनों ने चंद्रशेखर को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चंद्रशेखर के दाहिने हाथ में लगी। गोली की आवाज सुन ग्रामीण मौके की तरफ भागे। लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश में दबंगों ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। मामले में एसएचओ बृजेश सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें