फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बदमाशों ने ट्रक चालक के घर की फायरिंग, दहशत

Fri, 27 Oct 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। मुंशीगंज थाने के भगनपुर गांव में बुधवार की देर रात बदमाशों ने अहमदाबाद में ट्रक चला रहे युवक के घर के बरामदे में फायरिंग की। आवाज सुनकर लोगों को आते देखकर बदमाश भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भगनपुर गांव निवासी त्रिभुवन सिंह गुजरात के अहमदाबाद में ट्रक ड्राइवर है। बुधवार रात बाइक सवार बदमाश उनके घर पर पहुंचे। बरामदे में ताबड़तोड़ फायरिंग की। बृहस्पतिवार को त्रिभुवन के भाई राम भवन सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया हैं कि बुधवार रात उनके भाई त्रिभुवन सिंह की पत्नी दो बेटे और दो बेटी अपने घर में सो रहे थे। रात में बाइक से आए तीन अज्ञात युवकों ने घर के बरामदे का दरवाजा और दीवार की जाली पर तीन राउंड फायरिंग की।
फायरिंग की आवाज सुनकर वह अपने परिजन के साथ बाहर निकले, तब तक बाइक सवार बदमाश भगनपुर नहर की ओर निकल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस के खोखे बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें