फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ग्राम प्रधान के घर पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गुंगवाछ गांव में मंगलवार की रात महिला ग्राम प्रधान के घर पर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर पर कई राउंड हवाई फायरिंग की। मामले की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक हमलावर फरार हो गए थे। महिला प्रधान की पुत्री की शिकायत पर अमेठी कोतवाली में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गुंगवाछ गांव निवासिनी आशा तिवारी ग्राम प्रधान हैं। बीती मंगलवार रात आशा तिवारी व उनकी पुत्री अनुपम तिवारी घर पर मौजूद थीं। पीड़ित का आरोप है कि रात करीब सवा नौ बजे एक बाइक पर सवार दो अज्ञात नकाबपोश उनके घर के सामने पहुंचे। इससे पहले कि आशा देवी व उनकी पुत्री कुछ समझ पातीं। दोनों बदमाश उनकी ओर बढ़े। मां-बेटी ने भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने दरवाजा खोलने का दबाव बनाते हुए असलहे से फायर शुरू कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर दोनों डर गईं। कोई आहट नहीं मिली तो बदमाश धमकी देते हुए वापस लौट गए।
विज्ञापन

अनुपम तिवारी ने मंगलवार की देर रात कोतवाली अमेठी में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान के घर की सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें