फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बदमाश ने बच्ची व महिला पर फेंका केमिकल, झुलसी

Wed, 10 Jan 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाने के सुभावतपुर में मंगलवार रात तीन साल की बच्ची के साथ सो रही महिला पर अज्ञात बदमाश ने केमिकल फेंक दिया। इससे मां-बेटी झुलस गई। चीख पुकार सुनकर परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायबरेली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन


गौरीगंज थाने के सुभावतपुर निवासी तेजभान की पत्नी भानमती अपने तीन साल की बेटी अंशी व पांच साल के बेटे अहम के साथ चारपाई पर लेटी थी। पास में तख्त पर ससुर राम अवध भी सो रहा था। रात करीब 12 बजे भानमती व मासूम पर नकाबपोश बदमाश ने बोतल में मौजूद केमिकल फेंक दिया। जिससे कमरे में धुआंं फैल गया। भानमती व उसकी बेटी झुलस गई। तभी बदमाश भानमती का मोबाइल लेकर फरार हो गया।
रायबरेली के जिला अस्पताल में मां-बेटी का उपचार चल रहा है। रायबरेली जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. आरएस पटेल का कहना है कि यह बात सही है कि केमिकल से दोनों घायल हैं, लेकिन कौन सा केमिकल है। इस बारे में नहीं बता सकते हैं। सीओ मयंक द्विवेदी का कहना है कि रासायनिक पदार्थ डालने का मामला आया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


केमिकल को लेकर उलझी पुलिस
- सुभावतपुर गांव में महिला व बच्ची के ऊपर फेंका गया केमिकल क्या है, इसको लेकर पुलिस उलझी हुई है। जिस बिस्तर पर महिला लेटी थी, वह गीला था और दुर्गंध आ रही थी।
बरामदे के एक किनारे पर केमिकल से भीगी महिला की साड़ी पड़ी थी। बरामदे के बाहर एक कटा हुआ डिब्बा मिला। जिससे दुर्गंध आ रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि उसी डिब्बे से महिला पर केमिकल डाला गया है। पुलिस ने महिला की साड़ी और डिब्बे को कब्जे में लेकर लैब भेजने की कार्रवाई शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की है।

बाल-बाल बचा बेटा

- कच्चे घर में भानमती बरामदे में सो रही थी। बिस्तर पर उसके साथ ही लेटा पुत्र अहम बाल-बाल बच गया। भानमती का पति तेजभान सात साल के बड़े पुत्र अभय को लेकर शुक्रवार को गंगासागर दर्शन के लिए गया है।परिजनों की ओर फोन से तेजभान को दी है। सूचना के बाद पति तेजभान लौट रहा है। बुधवार को घर पर रिश्तेदारों व ग्रामीणों की जमावड़ा रहा।

पीड़िता बोली- पता नहीं कैसे हुआ
पीड़िता भानमती के बयान का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़िता भनामती कह रही है कि वह तीन वर्षीय बच्ची के साथ सो रही थी। किसी ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे दोनों झुलस गए। तभी अज्ञात व्यक्ति उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया।
जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी
पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर जांच की है। फॉरेंसिक टीम से भी जांच कराई जा रही है। पीड़ित महिला का बयान लेने के लिए पुलिस को जिला अस्पताल रायबरेली भेजा गया है। तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। महिला पर केमिकल फेंकने वाले को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

डा. इलामारन जी, पुलिस अधीक्षक अमेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें