फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शौचालय निर्माण की धनराशि में हेराफेरी, महिला प्रधान पर केस

Fri, 12 Jul 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भादर विकास खंड के खानापुर गांव की महिला प्रधान ने शौचालय निर्माण के लिए आई लाखों रुपये सरकारी धनराशि का गबन कर दिया। एक ग्रामीण ने शिकायत की तो मामले जांच हुई। जांच में सरकारी धन गबन का मामला प्रकाश में आने के बाद सहायक विकास अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन



भादर ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी गुलाबचंद ने खानापुर की ग्राम प्रधान चंद्रवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, खानापुर गांव निवासी विनोद कुमार मिश्र ने एक शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि साल 2015-16 में भी चंद्रावती प्रधान थीं। उन्होंने अपने 2010-15 के कार्यकाल में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण के लिए मिली सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया।
आरोप था ग्राम प्रधान ने करीब चार लाख 12 हजार 990 रुपये की घपलेबाजी कर दी है। शिकायत पर मामले की जांच की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष का रामराज कुशवाहा कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




प्रधान ने दिया अपना तर्क

सरकारी धन गबन के आरोप लगने लेकर प्रधान चंद्रावती का कहना है कि डीएम ने हमें कारण बताओ नोटिस देकर एक तय समय में साक्ष्य देने को कहा गया था। जिसके बाद साक्ष्य पेश किया था। इसके बाद हम निर्दोष पाए गए थे। दबाव बना कर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें