फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर घर पहुंची नाबालिग

Sun, 26 May 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर 16 वर्षीय किशोरी घर वापस आई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने व मजिस्ट्रेट के सामने बयान की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


फुरसतगंज थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी 18 मई की शाम छह बजे घर से बाजार के लिए निकली थी। दो आरोपियों ने बेटी का अपहरण कर लिया। रायबरेली जिले के कुम्हारन का पुरवा पिंडारी खुर्द निवासी वीरेंद्र प्रजापति (20) और रसेहता निवासी ओम शर्मा (19) ने उसे दो दिन अपने पास रखा। मौका मिलने पर पीड़िता ने आरोपियों के फोन से जानकारी परिजनों को दे दी।
जिनकी मदद से वह वापस घर पहुंचने में कामयाब रही। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें