फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दुकान पर सामान खरीदने गई नाबालिग से छेड़छाड़

Sat, 02 Sep 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। परचून की दुकान पर सामन खरीदने आई नाबालिग से दुकानदार ने छेड़छाड़ की। घर पहुंची नाबालिग ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, इसके बाद पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि मिशन शक्ति के तहत हुए कार्यक्रम में उसे गुड टच व बैड टच की जानकारी दी गई थी, ऐसे में उसे इसका ज्ञान था। जिसके आधार पर परिजनों को पूरा वाकया सुनाया।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग परचून की दुकान से सामान खरीदने शुक्रवार को गई थी। दुकान पर एकांत देख दुकानदार अरविंद उससे छेड़छाड़ करने लगा। वह शोर करते हुए दुकान से भाग निकली और घर पर परिजनों को दी। पुलिस ने दुकानदार को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया। उधर थाने पहुंचे परिजनों ने अरविंद के खिलाफ छेड़छाड़ करने का केस दर्ज कराया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने अरविंद के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज करने व आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें