फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राज्यमंत्री ने किसानों के दल को रवाना किया

Sun, 24 Sep 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई(अमेठी)। केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के निर्देशन में काशी चला किसान कार्यक्रम के तहत शनिवार को दो बसों से किसान के दल को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने सभी का माल्यार्पण कर किसानों के माथे पर टीका लगाया। काशी के लिए रवाना हुए किसानों का नेतृत्व तिलोई भाजपा मंडल महामंत्री संजय मिश्रा व किसान मोर्चा न्याय पंचायत के अध्यक्ष जय सिंह कर रहे है। किसान काशी में बाबा विश्वनाथ धाम के दर्शन करेंगे, उसके बाद रात में गंगा आरती, किसान गोष्ठी व बीएचयू में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रविवार को वापस होंगे। भाजपा तिलोई मंडल में प्रत्येक बूथ से किसान इस यात्रा में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें