तिलोई (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटवा गांव में शनिवार को राज्यमंत्री ने नवनिर्मित सचिवालय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को आय, जाति व निवास प्रमाणपत्रों के साथ ही जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, विधवा, वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन धारकों को तहसील व ब्लाॅक मुख्यालय के चक्कर काटने से निजात मिल जाएगी।
घर बैठे ही सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख पति कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना ने सचिवालय प्रांगण में पौधा रोपित कर आम जनमानस को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रधान प्रतिनिधि भाष्कर सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी रजनीश भाष्कर मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त राज्यमंत्री ने ग्राम पंचायत भेलाई कला में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अशरफ व ग्राम पंचायत अधिकारी रणवीर सिंह के साथ एसडीएम अमित सिंह, सीओ अजय कुमार सिंह, रमेश सिंह, नायब तहसीलदार अमीषा यादव, देवी शरण बाजपेई, अमिता गौतम, संजय सिंह, ध्रुवराज पासी, अरुण प्रताप सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।