फुरसतगंज (अमेठी)। शनिवार की दोपहर बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत किशुनपुर केवई के पुरे झंझरी गांव में पहुंचे राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण ने अधूरे पड़े पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिम्मेदारों से डेढ़ माह में पुल निर्माण पूरा करने के लिए कहा। साथ ही जिम्मेदारों को अधूरे निर्माण पर फटकार भी लगाई।
रायबरेली व अमेठी को जोड़ने वाले नदी के पुल के निर्माण की स्वीकृति नवंबर 2021 में मिली थी। राज्य मंत्री ने कहा कि नदी पर पुल बन जाने से रायबरेली जाने की दूरी आधी हो जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव पुरे झंझरी, पूरे राजा, पूरे इंदल, सहित कई गांवों के किसानों को अपनी फसल बेचने, मजदूरी करने के लिए गांव के बगल से रेलवे लाइन गुजरने के कारण 12 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इस मौके पर रमेश कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, रमेश चंद्र, धीरेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।