अमेठी सिटी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को मंत्री नंद कुमार नंदी व कलस्टर प्रभारी जितेंद्र सिंह का भ्रमण अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया था। दोनों नेता शनिवार को पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदाताओं से मुलाकात भी करेंगे।दोनों मंत्री शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक करेंगे। वह प्रमुख मतदाताओं के साथ भी बैठक करेंगे। जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने जितेंद्र सिंह को क्लस्टर प्रभारी बनाया है। जबकि प्रदेश कार्यकारिणी की ओर नंद गोपाल गुप्ता नंदी को क्लस्टर का प्रभारी बनाया गया है। बताया कि क्लस्टर में मछली शहर, जौनपुर, सुल्तानपुर, अमेठी लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।
बैठक में लोकसभा प्रभारी राज किशोर रावत , लोकसभा संयोजक दयाशंकर यादव समेत प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके बाद दोनों ही मंत्री मनीषी महिला महाविद्यालय में खिलाड़ियों एवं प्रभावशाली मतदाताओं के साथ एक बैठक करेंगे।