फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कल आएंगे प्रभारी मंत्री, महासंपर्क अभियान की तैयारी तेज

Thu, 01 Jun 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
अमेठी। प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव शनिवार को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। महासंपर्क अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाजारशुकुल में रामकुमार स्मारक विद्यालय में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नागरिक बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने वरिष्ठ कार्यकर्ता पंडित राम उजेरे शुक्ला, रमेश शुक्ला, रामप्रताप तिवारी, डॉ ओंकार नाथ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसकरन सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि 2024 की ऐतिहासिक विजय के लिए अभी से जुटना होगा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि घर घर जाकर आम जनमानस को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं। कार्यक्रम संयोजक गिरीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में 2024 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है।
विज्ञापन


जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह मीडिया विभाग जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा, सोशल मीडिया जिला संयोजक प्रशांत शुक्ला, मंडल महामंत्री दिनेश कौशल, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री विपिन बैश्य, युवा भाजपा नेता हरकेश तिवारी, विश्व प्रकाश शुक्ला व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें