फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोवंशों को हरा चारा नहीं मिलने पर भड़के प्रभारी मंत्री

Tue, 11 Feb 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे प्रभारी मंत्री ने सीएचसी, विद्यालय, गोशाला, अमृत सरोवर सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जगदीशपुर गोशाला में गोवंशों का हरा चारा नहीं मिलने पर प्रभारी मंत्री ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



ब्लॉक बाजारशुकुल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करीब 11 बजे पहुंचे प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विधायक सुरेश पासी के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां पर पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीजों से बात की। मरीजों ने बताया कि वह आधे घंटे से कतार में खड़े हैं, जिस प्रभारी मंत्री भड़क गए, उन्होंने सीएमओ को तत्काल दो पंजीकरण काउंटर संचालित कराने का निर्देश दिया। उपस्थिति रजिस्टर में बगैर सूचना के दो दिन से अनुपस्थित स्टाफ नर्स पूनम गौतम पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।


कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने बच्चों के बैठने, भोजन आदि की जानकारी ली। विद्यालय को जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क का जल्द निर्माण कराए जाने को लेकर सीडीओ सूरज पटेल को निर्देशित किया। हरखूमऊ ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी 100 बेड के छात्रावास, प्रयोगशाला आदि का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान दौरान एसडीएम मुसाफिरखाना पंकज कुमार, सीओ अतुल सिंह, डीपीआरओ मनोज त्यागी, बीडीओ अंजली सरोज, भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें