फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सिंहपुर-तिलोई मार्ग पर पुलिया की जगह बनेगा लघु सेतु

Wed, 30 Oct 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सिंहपुर-तिलोई मार्ग पर सकरी पुलिया के कारण आवागमन में होने वाली परेशानी और जाम की समस्या से क्षेत्रीय लोगों को जल्दी छुटकारा मिलेगा। इस परेशानी को खत्म कराने के लिए राज्यमंत्री के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने पुलिया की जगह नए लघु सेतु का निर्माण करवाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन



करीब 14 किलोमीटर लंबे सिंहपुर-तिलोई मार्ग से प्रतिदिन दो से तीन हजार की आबादी आवागमन करती है। मार्ग के किलाेमीटर संख्या 10 पर सकरी पुलिया होने के कारण आए दिन लगने वाले जाम के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठाना पड़ती है। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर राज्यमंत्री मंयकेश्वर शरण सिंह ने लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर सकरी पुलिया के स्थान पर नए लघु सेतु के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था। राज्यमंत्री के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने सर्वे करवाने के बाद पुलिया की जगह नए लघु सेतु को बनाने पर 39 लाख रुपये के खर्च का खाका तैयार किया है।


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि तैयार कार्ययोजना के माध्यम से इस कार्य पर खर्च होने वाली 39 लाख रुपये की मांग शासन से की गई है। शासन से बजट स्वीकृति मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कार्यदायी संस्था का चयन कर लघु सेतु का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें