फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Wed, 17 Apr 2024 04:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक के बीच में एक अधेड़ पुरुष का शव संदिग्ध हालात में मिला है। इस कारण पदमावत एक्सप्रेस करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। रेलवे के जिम्मेदारों का कहना है कि मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की जान गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास कर रही है।गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित ओवरब्रिज के नजदीक मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे क्रॉसिंग 120 के समीप एक अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा मिला। पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। उसने पीले वस्त्र पहन रखे थे। पुलिस ने उसकी पहचान का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि सुबह करीब साढ़े छह बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। मालगाड़ी के चालक ने इसकी सूचना दी थी। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने कहा कि ट्रैक पर अधेड़ का शव मिला था। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें