फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

Mon, 23 Sep 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित बेचूगढ़ के पास रविवार को अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के बिसारा पश्चिम निवासी महावीर (45) रविवार को साइकिल के कैरियर पर पौधा लादकर अपने घर आ रहे थे। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित बेचूगढ़ गांव के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी और भाग निकला। हादसे में घायल महावीर को लोगों ने जगदीशपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ तनुज पाल ने परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें