फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कम लागत में अधिक पैदावार के बताए उपाय

Thu, 16 Jul 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना के गाजनपुर गांव में बुधवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान और खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार के लिए वैज्ञानिक खेती, उन्नत कृषि पद्धतियों और नई तकनीकों की जानकारी दी। विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर पात्र किसानों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने कहा कि बदलते मौसम में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार फसल प्रबंधन करने और वैज्ञानिक विधियों को अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें