फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरपीजी कॉलेज में सम्मानित किए गए मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित आरआरपीजी कॉलेज में सोमवार को बीएससी प्रथम वर्ष के छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मेधावियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम ऐतिहासिक रहा। लॉकडाउन के पूर्व परीक्षा संपन्न हो चुकी थी। इस वर्ष बीएससी प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 88 प्रतिशत अधिक रहा। 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्र धीरज कुमार यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
81 प्रतिशत अंक के साथ आदित्य सिंह द्वितीय व 80.5 प्रतिशत अंक के साथ ज्योति मौर्या तीसरे, 79 प्रतिशत अंक के साथ कविता मौर्या चौथे व 76 प्रतिशत अंक के साथ अंजली मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं। डॉ. राधेश्याम तिवारी ने अपने पुराने दिनों के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि सम्मानित छात्र भविष्य में अपना व कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह और उपाध्यक्ष व पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ अमीता सिंह ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को वीडियो कॉलिंग के जरिए सफलता के लिए बधाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें