फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेरी माटी मेरा देश की बनाई रणनीति

Tue, 08 Aug 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जवाहर नवोदय विद्यालय सभागार में मंगलवार को शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें प्रधानाध्यापकों से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 9 से 15 अगस्त तक प्रत्येक दिवस के लिए विविध कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। बैठक में एआरपी सचिन श्रीवास्तव तथा राजकुमार तिवारी ने निपुण भारत मिशन से संबंधित विभिन्न प्रमुख विषयों पर मार्गदर्शन दिया। विवेक शुक्ला, अमित पांडे, अशोक शुक्ला, सुरेश कनौजिया, रामाशंकर यादव, श्रीराम, नन्हे, प्रमोद तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भादर में खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर पंचायतवार तैयारी बैठकें करने और अमृत वाटिकाओं के निर्माण को स्थल चयन का काम दो दिन में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। नौ अगस्त और 15 अगस्त को सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन पर प्रार्थना सभाएं आयोजित की जायेंगी। जनप्रतिनिधियों को इसमें शामिल होना जरूरी है।
ब्लॉक भेटुआ में बीडीओ विनय कुमार वर्मा ने भेटुआ और अमेठी में एडीओ पंचायत और पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत गांवों में बैठकें करने और अमृत वाटिकाओं के रोपण को स्थल चयन कर तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें