फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत सुदृढ़ होगी युवा शक्ति

Thu, 06 Apr 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। युवाओं को जी-20 कार्यक्रम से परिचित कराने के लिए भाजपा चौपाल व ई-चौपाल का आयोजन करेगी। पूरे माह होने वाले इस आयोजन में युवाओं को ऊर्जावान बनाया जाएगा।बुधवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब भाजयुमो जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र व लखनऊ से आए युवा मोर्चा नेता गौरव सिंह वत्स ने बताया कि जी-20 समूह की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलने के बाद युवा जोश को और अधिक ऊर्जावान, सकारात्मकता, नवाचार व सार्थकता से जोड़ने की पहल हुई है।
विज्ञापन

विषुव मिश्र ने बताया कि जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत युवा शक्ति सुदृढ़ हो। प्रदेश के सभी जिलों में लगभग 350-400 वाई-20 चौपाल और ई-चौपाल लगाई जाएगी। चौपाल में 100-200 प्रभावशाली युवा शामिल होंगे। युवाओं को मार्गदर्शन करने के लिए विद्वान व प्रतिष्ठित व्यक्ति चौपाल के मुख्य वक्ता रहेंगे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगा। इसमें किसी भी प्रकार का बैनर, झंडा व राजनीतिक पद का उपयोग नहीं किया जाएगा। प्रबुद्ध, युवा, उद्यमी, समाजसेवी व विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा दे रहे युवा कार्यक्रम में सहभाग करेंगे। मुसाफिरखाना स्थित गाजनपुर दुवरिया गांव स्थित टापू के ऊपर कार्यक्रम कराया जाएगा। यहां भविष्य के कार्य 4.0, नवाचार और 21वीं सदी में कौशल, शांति निर्माण और सुलह युद्ध रहित युग निर्माण पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें