फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में रहकर मनाएं शब-ए-बारात का त्यौहार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन का पालन करते हुए आगामी त्यौहारों को घर पर ही रहकर मनाने के लिए पुलिस धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर रही है। संबंधित सीओ व एसडीएम की उपस्थिति में थानावार बैठक कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने को कहा गया।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार तथा एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने समस्त एसडीएम व सीओ को अपने क्षेत्र में थानावार धर्मगुरुओं तथा क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ नियमित बैठक करते हुए लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराए जाने का निर्देश दिया है। पुलिस विभाग लॉकडाउन का पालन कराने के साथ-साथ मुस्लिमों के आगामी त्यौहार शब-ए-बारात को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं तथा संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर रहा है।
इस दौरान सभी लोगों से लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराते हुए स्वयं के साथ आसपास के लोगों को जागरूक करने की अपील करते हुए कोरोना महामारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। सभी को बताया जा रहा है कि इसकी अब तक कोई दवा नहीं बन सकी है। बचाव ही इससे बचने का एकमात्र उपाय है।
विज्ञापन

अफसर इस दौरान विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों से उनके आगामी त्यौहार शब-ए-बारात का त्यौहार घर पर ही रहकर मनाने की भी अपील कर रहे हैं। त्यौहार के दिन सभी को घर पर ही नमाज अदा करने की सलाह दी गई। बैठकों में अफसरों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी ने लॉकडाउन तोड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें