फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ईश्वर का ध्यान करने से होगा कल्याण

Sat, 08 Mar 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जामाें के रामशाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।-स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। भगवान का ध्यान करने से ही मनुष्य का कल्याण होगा। यह बात ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत संभई के रामशाहपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन अयोध्या धाम से आए प्रवाचक डाॅ. महीधर शुक्ल महाराज ने कही।
विज्ञापन



प्रवाचक ने बताया कि मनुष्य को अपने गुरु का सम्मान करने के साथ जीवन में कोई काम करने से पहले उनसे सलाह लेनी चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा सभी ग्रंथों में सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। भागवत कथा सुनकर मनुष्य को अपने किए गए गलत कर्मों का पश्चाताप करना चाहिए, जिससे उसे पाप से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। ईश्वर इस संसार में दुखी जीवों को सुख देने के लिए अवतार लेते हैं।


प्रवाचक ने कहा कि जो मनुष्य अपने जीवन में गरीबों की मदद एवं सच्चे मन से ईश्वर की भक्ति नहीं करता है, उसका जीवन व्यर्थ साबित हो जाता है। सत्संग करने से मानव जीवन में सुधार आ जाता है, परिवार सुखमय जीवन व्यतीत करता है। सत्संग में उपदेश सुनने मात्र से मनुष्य के सारे कष्ट अपने आप मिट जाते हैं। इस दौरान यजमान प्रभावती, पीके तिवारी, शोभनाथ तिवारी, जगन्नाथ तिवारी, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें