फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को मोबाइल पर मिलेगा चिकित्सीय परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन अवधि में मरीजों को परेशानी व भीड़-भाड़ से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिले में भी टेली मेडिसिन ग्रुप गठित हुआ है। सीएमओ ने तहसील क्षेत्रवार चिकित्सकों का नाम व मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए मरीजों से फोन पर परामर्श लेने की अपील की है। मोबाइल सेवा की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए चिकित्सकों को फोन ऑन रखने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को बचाने की कोशिश में जुटे शासन की ओर से बनाए गए टेली मेडिसिन ग्रुप के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी जिले में टेली मेडिसिन ग्रुप बनाकर चिकित्सीय परामर्श व उपचार की व्यवस्था शुरू की है। कवायद सफल हो सके, इसके लिए सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने तहसील क्षेत्रवार चिकित्सक नामित करते हुए उनके नाम व मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया है।
सीएमओ ने लोगों से आपातकालीन स्थिति में ही अस्पताल आने को कहा है। सामान्य स्थिति में ओपीडी सेवा का लाभ कॉल/क्रॉन्फ्रेंस के जरिये चिकित्सकों से लेने को कहा गया है। उन्होंने नामित सभी चिकित्सकों को अपने फोन ऑन रखने का निर्देश देते हुए मरीजों से फोन पर बीमारी की जानकारी लेकर आवश्यक परामर्श देते हुए निगरानी के लिए एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद को नोडल अधिकारी नामित करते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें