फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेडिकल कॉलेज में 28 से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

Sat, 18 Oct 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तिलोई में नवनिर्मित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 28 अक्तूबर से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। अब तक 100 सीटों के सापेक्ष 40 स्टूडेंट्स ने ही ने प्रवेश लिया है। कॉलेज में कक्षाओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन




राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की ओर से मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए दो चरणों में 100 सीटों की मान्यता मिली है। इसी सत्र से यहां नीट काउंसिलिंग के जरिए एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्राचार्य, उपप्राचार्य, सहायक शिक्षक व सीनियर और जूनियर रेजिडेंट की नियुक्त प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

दो चरणों की काउंसिलिंग में एमबीबीएस के लिए अब तक 40 छात्रों ने प्रवेश लिया है। प्रवेश लेने वाले सभी छात्र 27 अक्तूबर को रिपोर्टिंग करेंगे। 28 अक्तूबर से प्रथम वर्ष के छात्राओं की फाउंडेशन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। तीसरी काउंसिलिंग में सभी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहले वर्ष के तीन विषयों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसी तरह क्रमश: चार वर्षों में 20 विषयों की पढ़ाई छात्र पूरी करेंगे।
विज्ञापन



इन 20 विषयों की पढ़ाई करेंगे छात्र
एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, फार्माकोलॉजी, पैथोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन एंड टाक्सिकोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, पिड्रियटिक्स, डर्मेटोलॉजी, साइकियाट्री, जनरल सर्जरी, आर्थोपेड्रिक्स, ईएनटी, आप्थैलमोलॉजी, आब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनकोलॉजी, एनेस्थीसियाेलॉजी, रेडियो डायग्नोसिस, डेंटिस्ट्री।



29 अक्तूबर से प्रस्तावित है पैरामेडिकल की पढ़ाई
मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल की 230 सीट हैं। 11 पाठ्यक्रम में 30-30 सीटें हैं। अब तक 159 छात्रों ने प्रवेश लिया है। 29 अक्तूबर से पैरामेडिकल के 11 कोर्सों की पढ़ाई प्रस्तावित है। यहां सीटी स्कैन टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन, हॉस्पिटल रिकॉर्ड कीपिंग टेक्नीशियन, नियोनेटल केयर टेक्नीशियन, ऑर्थोपेडिक एंड प्लास्टर टेक्नीशियन, एनेस्थीसिया टेक्नीशियन, ब्लड ट्रांसफ्यूजन टेक्नीशियन, इमरजेंसी केयर टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन के कोर्स जाएंगे।



निर्धारित तिथि पर शुरू होगी पढ़ाई
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रीना शर्मा ने बताया कि 28 अक्तूबर से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीसरी काउंसिलिंग के बाद अन्य सभी सीटें भरी जाएंगी। बताया कि पहले बेसिक जानकारी से संबंधित फाउंडेशन कक्षाएं संचालित होंगी। उसके बाद तीन विषयों एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री की पढ़ाई शुरू होगी। वहीं 29 अक्तूबर से पैरामेडिकल कोर्स की पढ़ाई भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें