फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गीत तेरी हर गली और गांव छू लूं...

Mon, 26 Jan 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य आराधना साहित्य संस्थान की ओर से ओमनगर में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने रचनाएं सुनाईं।
विज्ञापन




कार्यक्रम का शुभारंभ गीतकार अनिरुद्ध मिश्र ने भारतीय जनतंत्र और उसके रक्षकों पर आधारित गीत प्रस्तुत कर किया। कवि डॉ. केशरी शुक्ल के गीत तेरी हर गली और गांव छू लूं, मन है तेरा पांव छू लूं... ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। वीर रस के कवि अभिजित त्रिपाठी के गीत मंदिर-मंदिर घंटे बाजे, घर-घर हुआ शंख का नाद, रहो पेशवा जिंदाबाद... को खूब सराहा गया। कवयित्री डॉ. अर्चना ओजस्वी ने मैं देश पर जान लुटाती रहूं... गीत के माध्यम से देशभक्ति का भाव जगाया। वहीं डॉ. आशा गुप्ता के गीत तेरे मन में प्रीत अपनी छोड़कर... और कवि तेजभान सिंह के विरह गीत पर भी श्रोताओं ने वाहवाही की। इसके अतिरिक्त शायर शिवभानु कृष्णा, डॉ. कल्पना मिश्रा, अमीता मिश्रा, भोलानाथ पांडेय सहित अन्य रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।


काव्य गोष्ठी के दौरान संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंधक डॉ. केशरी शुक्ल की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया। भोलानाथ पांडेय, विकास कुमार पांडेय और अनुपम पांडेय को संरक्षक बनाया गया। प्रोफेसर डॉ. आशा गुप्ता को अध्यक्ष और अनिरुद्ध मिश्र को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ. कल्पना मिश्रा को महामंत्री, सरिता भालोठिया को संयुक्त सचिव, अभिजित त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष और तेजभान सिंह और शिवभानु कृष्णा को मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. अर्चना ओजस्वी और अमीता मिश्रा को संस्थान की सदस्यता प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें