फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चाक पाकर खुश हुए माटीकला के कारीगर

Sat, 01 Mar 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोटरचालित चाक पाकर माटीकला कारोबारियों के चेहरे खुशी से खिल गए। जिले में काम करने वाले 20 पारंपरिक कारीगरों को निशुल्क टूल किट का वितरण शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में हुआ। इससे अत्याधुनिक मशीनों से माटी के बर्तनों को तैयार कर कारीगरों को बेहतर कमाई करने का मौका मिलेगा। स्थानीय कला को बढ़ावा दिए जाने पर कारीगरों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन



जिला पंचायत सभागार में खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से परंपरागत कामगारों को निशुल्क माटीकला टूल किट वितरित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने योजना के तहत चयनित 20 लाभार्थियों व पारंपरिक कारीगरों को मिट्टी के बर्तनों को तैयार करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बिजली से चलने वाले चाक व अन्य टूल किट वितरित की। उन्होंने कहा कि बिजली से चलने वाले उपकरणों के जरिये कारीगरों को अधिक मात्रा में मिट्टी के बर्तनों को तैयार करने में मदद मिलेगी। माटीकला बोर्ड सदस्य मंगरू प्रजापति ने कहा कि कम समय में आसानी से अधिक मात्रा में मिट्टी के बर्तनों को सुंदर व आकर्षक ढंग से तैयार किए जा सकेंगे।


जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि बिजली से चलने वाले उपकरणों से मिट्टी के बर्तनों को तैयार करने में काफी मदद मिलेगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रीना सिंह, जगन्नाथ पांडेय, राम कृष्ण भारती, उदयराज यादव, निर्मला देवी, अपर मुख्य अधिकारी नरेन्द्र कुमार व एलडीएम राजीव पांडेय, ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें