फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश के चलते मैच रद्द, वाराणसी बना विजेता

Sat, 06 Jan 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। जय मां काली धाम रानीपुर बलभद्रपुर में मेले के चौथे दिन बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया। सेमीफाइनल मुकाबलों में चंदौली व वाराणसी विजेता बने तो फाइनल मैच बारिश के चलते रद्द करना पड़ा। लीग मैचों व सेमीफाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते वाराणसी को विजेता घोषित कर दिया गया। इसी के साथ पांच दिवसीय मेले का समापन हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल वाराणसी ने सोनभद्र को 10 अंकों से हराकर जीत लिया। दूसरे सेमीफाइनल में चंदौली ने मिर्जापुर को हरा दिया। बारिश शुरू हुई तो प्रतियोगिता रद्द करनी पड़ी। आयोजन कमेटी ने वाराणसी की टीम को टूर्नामेंट का विजेता घोषित कर दिया। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मेला प्रबंधक लल्लन मिश्र, ग्राम प्रधान मत्ते शुक्ला, शिव कुमार पांडेय, विपिन मिश्र, जिला जीत तिवारी, गुलशन मिश्र, राकेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें